फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 200 people benefited from the family identity card camp

Rewari News: परिवार पहचान पत्र शिविर में 200 से अधिक लोगों को मिला लाभ

Tue, 22 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 200 people benefited from the family identity card camp
फोटो : 11 गोसाई धर्मशाला में आयोजित कैंप में जानकारी देते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मंगलवार को शहर के गोसाई धर्मशाला में फैमिली आईडी विभाग का एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में 200 लोगों ने भाग लिया। कैंप में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं, पेंशन संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। विभाग की ओर से विशेषज्ञ टीमों ने मौके पर ही दस्तावेज जांच कर समस्याओं का निवारण किया। इसके अतिरिक्त कैंप में हरियाणा सरकार की नई लाडो लक्ष्मी योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई।
यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस विशेष शिविर में स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया और कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा है कि हर नागरिक को उसके अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने यह भी बताया कि फैमिली आईडी एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे सरकार पारदर्शिता और त्वरित लाभ वितरण सुनिश्चित कर रही है। कैंप के आयोजन में प्रदीप भार्गव व प्रमिला भार्गव (पूर्व नगर पार्षद) की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं विभाग तक पहुंचाने में सेतु का कार्य किया। इस अवसर पर आचार्य प्रमुख दलीप शास्त्री, पंडित किशनचंद्र वशिष्ठ, बिंदु गुप्ता समेत अनेक समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed