{"_id":"67005a959b8a6f175e00f615","slug":"money-transaction-chat-goes-viral-demand-for-investigation-rewari-news-c-198-1-rew1001-210204-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पैसे की लेनदेन का चैट वायरल, जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पैसे की लेनदेन का चैट वायरल, जांच की मांग की
Sat, 05 Oct 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव में पैसों के लेनदेन को लेकर नगर परिषद के पार्षदों से जुड़े एक व्हाट्सएप चैट ग्रुपों में वायरल हो रही है। व्हाट्सएप चैट में एक प्रत्याशी की तरफ से पैसे देने की बात पार्षदों को कही जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप में जब चैट वायरल होने लगी तब पार्षद एकजुट हो गए। इसके बाद पार्षदों ने एकजुट होकर मामले की जांच करवाने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि जिस प्रत्याशी के बारे में बातचीत की जा रही है उनके साथ 18 से 19 पार्षद जुड़े हुए हैं और बाकी बचे 12 पार्षद अन्य प्रत्याशी को समर्थन करते हैं। ऐसे में यह केवल बदनाम करने की साजिश है। पार्षदों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर उनका नाम लिखकर व्हाट्सएप्प चैट इधर-उधर वायरल की है ताकि प्रत्याशी के प्रति लोगों के मन में तरह-तरह की भ्रांति फैल सके। मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।