फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Monday recorded the hottest day of this season

Rewari News: इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया सोमवार

Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Monday recorded the hottest day of this season
रेवाड़ी। जिले का मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम बदलने की वजह से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों को वायरल की शिकायत हो रही है, अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सिविल अस्पताल में करीब 1200 के आसपास की ओपीडी दर्ज की गई है, जिसमें वायरल के मरीजों की संख्या 400 से 500 दर्ज की गई है।
विज्ञापन


15 मार्च के बाद हो सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में 3 बार मौसम बिगड़ेगा। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होना बताया जा रहा है। 5 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 6 मार्च को मौसम बदला। इसके बाद 10 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आया है, जिससे 11 मार्च को आकाश में बादल छाए। अब तीसरी बार 15 मार्च को विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed