फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mohit Jain became the head in the triennial election of Bhagawan Mahavir Vidyapeeth

Rewari News: भगवान महावीर विद्यापीठ के त्रिवार्षिक चुनाव में मोहित जैन प्रधान बने

Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mohit Jain became the head in the triennial election of Bhagawan Mahavir Vidyapeeth
तीनों चुनाव अधिकारियों के साथ भगवान महावीर विद्यापीठ की विजेता टीम। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। भगवान महावीर विद्यापीठ के त्रिवार्षिक चुनाव में मोहित जैन प्रधान बने हैं। चुनाव परिणाम में घड़ी चुनाव चिह्न के छह प्रत्याशियों ने बाजी मारी जबकि उगता सूरज चुनाव चिह्न से केवल तीन प्रत्याशी सफल हो सके।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए सीमा जैन ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी विवेक जैन व नितिन जैन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जैन समाज के मतदाताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में 872 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए मोहित जैन व प्रदीप जैन के बीच मुकाबला रहा। मोहित जैन ने 509 मत प्राप्त किए जबकि प्रदीप जैन को 341 मत मिले, 22 मत रद्द किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित 138 मतों से विजयी रहे। उपप्रधान पद पर सीमा जैन सर्वाधिक 231 मतों से विजयी रही। सीमा को 542 मत व विनोद को 311 मत मिले। 19 मत रद्द किए गए। सचिव पद पर अमित जैन फिर से विजयी रहे उन्हें 436 मत और अरुण जैन को 409 मत मिले।
अमित 27 मतों से विजयी रहे। 27 मत ही रद्द हुए। सहसचिव पद के लिए प्रवीण जैन व अंकित जैन के बीच मुकाबला था जिसमें प्रवीण को 505 व अंकित को 326 मत मिले जबकि 41 मत रद्द हुए। प्रवीण 179 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन जैन को 467 व नितिन जैन को 381 मत मिले जबकि 24 मत रद्द हुए। सचिन को 86 मतों से विजेता घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि शासकीय निकाय सदस्यों में दोनों गुटों के आठ सदस्यों में से मोहित गुट से विजयी रहे। निपुण ने 447, रविंद्र ने 480 व विजय 417 मत पाए जबकि प्रदीप गुट से प्रद्युम्न जैन 438 मत लेकर फिर से जीत हासिल करने में सफल रहे।

सदस्यों में 33 मत रद्द किए गए। अनुज जैन को 331, भारत जैन को 334, नितिन जैन को 351, पंकज जैन को 311 मत प्राप्त हुए। दोनों अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए समाज के आपसी सौहार्द के साथ-साथ चुनाव पर्यवेक्षक सत्यवीर सिंह व स्कूल स्टाफ का योगदान भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed