फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mobile and cash stolen from the shop by entering through the roof

Rewari News: छत के रास्ते से घुसकर दुकान से मोबाइल व नकदी चोरी

Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mobile and cash stolen from the shop by entering through the roof
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक मोती चौक स्थित एक मोबाइल शोरूम में सेंध लगाकर नकाबपोश बदमाशों ने 50 हजार रुपये के मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ले गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद भी हुआ है। जिसमें चोर ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। वारदात से व्यापारियों में भारी रोष है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी हर्ष कुकरेजा ने बताया कि उसने मोती चौक पर मोबाइल शोरूम किया हुआ है। इसमें उसने महंगे मोबाइल फोन रखे हुए हैं। मंगलवार की शाम वह अपने शोरूम को बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा को करीब 50 हजार रुपये के मोबाइल फोन व गल्ले में रखी नकदी गायब थी। हर्ष ने तुरंत इसकी सूचना गोकल गेट चौकी पुलिस को दी। हर्ष ने बताया कि चोर छत के रास्ते से होते हुए दुकान की खिड़की तोड़ते हुए दुकान में घुसे हैं। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed