{"_id":"5793c36d4f1c1b711bc4be25","slug":"mla-water-bawal-plan-rewari-people-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पानी मुहैया कराना पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पानी मुहैया कराना पहली प्राथमिकता
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बावल स्थित आवास पर स्वागत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बावल के साथ पूरे प्रदेश में लोगों को समय पर शुद्ध पानी मुहैैया कराने के साथ सीवरेज समस्या से लोगों को निजात दिलाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। डॉक्टरी पेशे से जुड़ा होने के कारण मुझे पता है कि लोगों लिए शुद्ध जल कितना आवश्यक है। बावल क्षेत्र में खारे पानी की समस्या के समाधान के लिए पहले ही प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, अब उसमे और तेजी लाने का प्रयास रहेगा। बावल में जल संकट है।
इसीलिए उन्हें पानी महकमा मिला है। शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. बनवारी लाल शनिवार को बावल स्थित अपने आवास पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और समर्थकों ने बरसात के मौसम में जमकर होली खेली तथा डीजे के साथ उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि डॉ. बनवारी लाल को मंत्री पद भी राव इंद्रजीत की अनुशंसा पर ही मिला है,यह बात वह स्वयं भी कबूल कर चुके हैं। हालांकि बावल पहुंचने पर पंचायत भवन में आयोजित समारोह में उन्होंने राव इंद्रजीत के साथ के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर एवं भाजपा संगठन को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उनके मंत्री बनने का श्रेय बावल के लोगों को जाता है। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बावल के आए अच्छे दिन: डॉ. बनवारी
मंत्री बनने के बाद बावल पहुंचे डॉ लाल ने कहा कि सीएम ने बावल की पानी की समस्या को देखते हुए ही उन्हें पानी का विभाग दिया है,इसलिए अब यहां पर कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अब बावल के अच्छे दिन आ गए हैं, अब यहां पर सभी गलियों का निर्माण सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही मनेठी में एम्स सहित अन्य घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। बावल के बुजुर्गों द्वारा पहनाई गई पगड़ी की वह मरते दम तक लाज रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे, अभी भी लोग उनको किसी भी समय आकर मिल सकते हैं।
-----------
कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर पंचायत भवन तक पहुंचने में लगा एक घंटा
बावल के लोगों में डॉ बनवारी के मंत्री बनने का इतना उत्साह था कि कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर पंचायत भवन तक पहुंचने में ही काफिले को करीब एक घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान लोगों डॉ. को फूल मालाओं से लाद दिया तथा डीजे पर डांस करते हुए मंत्री को काफिले को लेकर गए। इस दौरान मंत्री ने बावल के भगत सिंह चौक, छोटूराम चौक एवं डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया।
------------
गदगद दिखे राव समर्थक
- डॉ बनवारी के मंत्री बनने की खुशी सबसे ज्यादा राव इंद्रजीत समर्थकों में दिखाई दी। स्वागत समारोह के दौरान भी राव समर्थकों का ही बोलबाला दिखा। इस दौरान डॉ. बनवारी के सबसे करीबी माने जाने वाले ब्लॉक समिति चेयरमैन बिरेंद्र सिंह छिल्लर, जिप अध्यक्ष मंजू बाला, युवा नेता आशीष तिहाड़ा, हीरालाल पनवाड़, पूर्व गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह यादव, राजू, राजधनखड़ एवं सतीश शर्मा सहित अन्य लोगों ने डॉ लाल का जोरदार स्वागत किया था। तथा मंच से लोगों को संबोधित भी किया।