{"_id":"65bbfe9d0174421aea0dd89a","slug":"mla-chiranjeevi-rao-along-with-councilors-took-to-the-streets-on-corruption-issue-rewari-news-c-198-1-rew1001-200311-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भ्रष्टाचार के मामले पर विधायक चिरंजीवी राव पार्षदों सहित सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भ्रष्टाचार के मामले पर विधायक चिरंजीवी राव पार्षदों सहित सड़कों पर उतरे
Fri, 02 Feb 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद में भ्रष्टाचार व विभिन्न मुद्दों को लेकर रेवाड़ी से कांग्रेसी विधायक चिरंजीवी राव ने पार्षदों सहित मोर्चा खोल दिया है। विधायक चिरंजीव राव ने पार्षदों सहित शहर के मुख्य लोगों के साथ रेवाड़ी शहर के झज्जर चौक से लेकर गोकल गेट, मोती चौक सहित अन्य बाजारों में रोष मार्च निकाला। विधायक चिरंजीव राव ने कहा चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली के चलते शहर बदहाल हो चूका है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार के चलते हालात खराब हो गये हैं। राव ने कहा जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी में जनता को खूब परेशान किया। दुकानों की रजिस्ट्री के नाम पर दुकानदार से लाखों रुपए की वसूली की गई। यही कारण रहा की आज शहर के प्रमुख लोगों और व्यापारियों ने इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया। 100 करोड रुपये 30 साल में खर्च करने के बावजूद कोई भी समाधान नहीं हुआ है।
रेवाड़ी शहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा
विधायक चिरंजीव राव ने कहा नगर परिषद के चुनाव में अपने घोषणा पत्र में भाजपा सरकार ने लंबे चौड़े वायदे किए थे। लेकिन आज रेवाड़ी शहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले पर पूरा शहर चीख चीख कर तो बोल ही रहा है। लेकिन शहर की अन्य समस्याएं भी ज्यों की त्यों हैं। शहर में बेसहारा पशु घूम रहे हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, पार्कों की हालत खस्ता हो चुकी है, सड़कें टूटी हुई है, सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं, ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी है, दिनभर शहर में जाम रहता है, शहर में पीने का पानी समय पर नहीं मिल रहा है, थोड़ी सी बरसात होते ही पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। विधायक चिरंजीव राव ने नगर परिषद पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और चेतावनी देते हुए कहा यह तो सिर्फ आगाज है। यदि जनता को तंग किया गया तो हम चैन से नहीं बैठेंगे और इसी तरह सड़कों पर उतरते रहेंगे।
ये पार्षद रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद दलिप माटा, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद सुचित्रा चांदना, पार्षद रंजना भारद्वाज, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट मोनू राव, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद सरिता सैनी, पार्षद लोकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबडी, पार्षद नरेश हज़ारीवास, पार्षद नीरज कतोपुर, पार्षद चंदन यादव, नरेश शर्मा, जाटव समाज प्रधान चौधरी हंसराज, हरीश सैनी, पूर्व पार्षद धनीराम, पूर्व पार्षद अमृतकला टिकानिया, सेवादल अध्यक्ष रामगिरी इत्यादि मौजूद रहे।