{"_id":"65f6e866604e71260004661a","slug":"mla-chiranjeev-rao-reached-trauma-center-to-know-the-condition-of-injured-workers-in-rewari-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: धमाके में झुलसे श्रमिकों का हाल जानने विधायक चिरंजीव राव ट्रामा सेंटर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: धमाके में झुलसे श्रमिकों का हाल जानने विधायक चिरंजीव राव ट्रामा सेंटर पहुंचे
Sun, 17 Mar 2024 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:26 PM IST
सार
प्रशासन द्वारा भी कंपनियों का निरिक्षण करना चाहिए यदि किसी कंपनी में कोई कमी पाई जाती है तो उस पर उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन
धमाके में झुलसे श्रमिकों का हाल जानने विधायक चिरंजीव राव ट्रामा सेंटर पहुंचे
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के बॉयलर फटने से हुए धमाके में झुलसे श्रमिकों का हाल जानने विधायक चिरंजीव राव ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां पर श्रमिकों की आपबीती सुनी और सभी को बेहतर उपचार व हर संभव मदद उपलब्ध करवाने के लिए डाॅक्टरों और स्टाॅफ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक चिरंजीव राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसा बड़ा ही दर्दनाक हुआ है अभी तक श्रमिकों में भय बना हुआ है। यहां पर अभी करीब 10 ही पीड़ित श्रमिक हैं। बाकियों को बर्निग वार्ड न होने की वजह से रेफर कर दिया गया है। जिले में जिसमें औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा भी आता है और पूरे जिले में बर्निंग वार्ड का न होना बेहद चिंता का विषय है। इस हादसे में भी पीड़ितों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विधायक चिरंजीव राव ने कहा धारूहेडा औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का भारी अभाव है, धारूहेड़ा में मात्र एक पीएचसी है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं। ऐसे में कोई भी आपातकाल हादसा होने पर केवल रेफर किया जाता है। इसलिए धारूहेडा में एक सरकारी अस्पताल होना चाहिए। धारूहेडा में सरकारी अस्पताल की मांग काफी पुरानी है।
विज्ञापन
कांग्रेस शासनकाल में मेरे पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने धारूहेडा के नजदीक लगते खरखड़ा में अस्पताल की जगह भी चिंहित करवा ली थी लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी आजतक उस पर आगे कोई कार्रवाई नही की गई। वहीं, रेवाडी जिले में बर्निंग वार्ड होना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह का कोई हादसा हो जाए तो पीड़ित
को यहीं जल्द से जल्द उपचार मिल सके।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा धारूहेडा औद्योगिक क्षेत्र मेें कंपनियों में इस प्रकार के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए कंपनियों को समय समय पर अपनी मशीनों की रख रखाव करवानी चाहिए। वहीं, प्रशासन द्वारा भी कंपनियों का निरिक्षण करना चाहिए यदि किसी कंपनी में कोई कमी पाई जाती है तो उस पर उचित कार्रवाई हो।