फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreants looted one lakh rupees at gunpoint

Rewari News: बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये लूटे

Sat, 20 Apr 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted one lakh rupees at gunpoint
रेवाड़ी। घायल दशरथ। स्रोत : वीडियो ग्रैप
बावल। मोहल्ला चतुर्देवी में स्थित एक मनी ट्रांसफर की दुकान में वीरवार की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकानदार ने बदमाशों का विरोध किया तो कनपटी पर पिस्तौल रख दी। पिस्तौल की बट से सिर पर कई वार किए गए। इससे दुकानदार घायल हो गया। बदमाश करीब एक लाख रुपये लेकर भाग एक। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बावल थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बावल शहर के वार्ड नंबर 5 के मोहल्ला चतुर्देवी निवासी दशरथ कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल के अलावा मनी ट्रांसफर की दुकान कर रखी है। रोजाना की तरह वह अपनी दुकान पर बैठा था। करीब सात बजे दो लड़के आए और 81 हजार रुपये देकर बोले की जोरावार का फोन आएगा वह जिस खाते में कहे रुपये डाल देना। इसके बाद चले गए।
विज्ञापन

बताया कि करीब 9 बजे एक युवक दुकान में आया। इसके साथ दो लोग और थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था। 2 युवकों ने अपना मुंह बांध रखा था। दशरथ के मुताबिक एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्तौल रख दी। बदमाशों ने बट से गर्दन पर वार किया। इसी बीच तीसरा बदमाश भी वहां पहुंच गया। बदमाशों ने बैग से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक फोन छीनने के लिए उसके सिर पर बट से कई वार किए। शोर मचाने पर तीनों बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी रोड की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पीड़ित दशरथ की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।-लाजपत, प्रभारी, थाना बावल

रेवाड़ी। घायल दशरथ। स्रोत : वीडियो ग्रैप

रेवाड़ी। घायल दशरथ। स्रोत : वीडियो ग्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed