{"_id":"5f9b112a8ebc3eefbb076938","slug":"misbehaved-with-a-minor-who-appears-to-be-a-sister-in-a-relationship-rewari-news-rtk58065665","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में बहन लगने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते में बहन लगने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को घर में सो रही कक्षा नौवीं की छात्रा को मुंह पर कपड़ा बांधकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक जबरदस्ती उठा ले गया। सुनसान स्थान पर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को भी बताने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में नाबालिग का भाई लगता है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है।
पुलिस के अनुसार एक नौंवी कक्षा की छात्रा रात को अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। रात को करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और सो रही नाबालिग का मुंह दबाकर एक खाली प्लॉट में सुनसान जगह पर ले गया। युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान छात्रा के माता-पिता की नींद खुल गई और नाबालिग को घर में नही पाकर तलाश शुरू की। शोर होने पर आरोपी ने नाबालिग को छोड़ दिया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी रात को ही मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने पर नाबालिग ने परिजनों को युवक की हरकतों के बारे में बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस भी गांव पहुंच गई और नाबालिग का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, घर में घुसने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू
नाहड़ पुलिस चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।