{"_id":"68fd18390f58c19f5f0df003","slug":"minor-relief-from-pollution-in-the-morning-district-again-reached-red-zone-in-the-afternoon-rewari-news-c-198-1-rew1001-227945-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुबह मिली प्रदूषण से मामूली राहत, दोपहर बाद फिर रेड जोन में पहुंचा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुबह मिली प्रदूषण से मामूली राहत, दोपहर बाद फिर रेड जोन में पहुंचा जिला
विज्ञापन
फोटो : 7सुबह के समय साफ मौसम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में चार दिनों बाद प्रदूषण से कुछ राहत तो मिली मगर दोपहर बाद फिर से एक्यूआई 300 पार गया। अधिकतम एक्यूआई 311 दर्ज किया गया है जबकि सुबह 4 बजे के समय एक्यूआई 299 दर्ज किया गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि एक्यूआई और नीचे गिरेगा, मगर जैसे जैसे दिन बीतता गया, एक्यूआई भी बढ़ता गया।
निराशा की बात ये है कि अभी भी रेवाड़ी रेड जोन में है। सबसे बड़ी प्रशासन की चुनौती है कि जैसे तैसे जिले को रेड जोन से बाहर निकाला जाए। प्रशासन की भी कोई खास तैयारी देखने को नहीं मिल रही है।
कार्य तो किया जा रहा है, मगर वह भी अभी नाकाफी है। दरअसल, जिस तरह से अभी प्रदूषण का स्तर दर्ज किया जा रहा है, उसके लिए दिन-रात पानी का छिड़काव और एंटी स्मॉग गन चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
धारूहेड़ा नगरपालिका सचिव सुमित कुमार ने बताया कि नगरपालिका की टीम ने सोहना रोड, दिल्ली रोड, भगत सिंह चौक और मेन बाजार समेत शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर मशीनों और टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। हालांकि कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।
दूसरी तरफ अभी ग्रैप 2 की पाबंदियां लागू हैं। अभी जो एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है, ग्रैप 3 की पाबंदी जरूरी है। ग्रैप 3 की पाबंदी के बाद ही एक्यूआई कम हो सकता है।
-- -- -- -- -- -
धारूहेड़ा भिवाड़ी और गुरुग्राम के साथ लगता है शहर
धारूहेड़ा भिवाड़ी और गुरुग्राम के साथ लगता हुआ शहर है। भिवाड़ी और गुरुग्राम का प्रदूषण धारूहेड़ा की ओर आ रहा है। इस वजह से यहां पर प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ रहा है जबकि प्रदूषण के मामले में भिवाड़ी और गुरुग्राम भी कम नहीं है, यहां पर बड़ी आबादी और वाहनों का आना जाना है। बावजूद धारूहेड़ा ही केंद्र में पड़ने की वजह से प्रदूषण की चपेट में आ रहा है।
-- -- -- -- --
25 अक्तूबर का सुबह से लेकर शाम तक एक्यूआई
सुबह 4 बजे 299
सुबह 6 बजे 296
दोपहर 3 बजे 302
दोपहर 4 बजे 309
शाम 5 बजे 311