फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Millions of rupees spent, yet there are jams and in some places the drains have ceased to exist.

Rewari News: लाखों खर्च, फिर भी जाम तो कहीं नालों का अस्तित्व ही खत्म

Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Millions of rupees spent, yet there are jams and in some places the drains have ceased to exist.
भाड़ावास गेट के पास बने नाले की दशा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद प्रशासन की ओर से पांच माह से शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी कहीं नाले जाम हैं तो कहीं नाले का अस्तित्व ही खत्म हो गया है।
नगर परिषद ने जुलाई में मुख्य सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, अग्रसेन चौक से भाड़ावास गेट और पंजाबी पोटरी नाले की सफाई के लिए 36.79 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जब इन नालों की पड़ताल की तो पता चला कि कई नालों की तो कनेक्टिविटी भी नहीं है। नाले जगह-जगह से टूटे पड़े हैं। अग्रसेन चौक से भाड़ावास गेट तक नाला गंदगी से अटा पड़ा है। सर्कुलर रोड पर बना नाला जगह-जगह से टूटा हुआ है। दिल्ली रोड स्थित नाले की स्थिति बदहाल है। यह बात सामने आई कि सफाई से पहले नालों की मरम्मत की ज्यादा जरूरत है। जब नालों की मरम्मत ठीक ढंग से होगी, तभी सफाई का कार्य भी सुचारू रूप से हो पाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों का दावा है कि अगस्त से लेकर अब तक नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई का कार्य आगे भी चलता रहेगा। अगर फिर भी कहीं कमी रह गई है उसे जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर रेहड़ी लगाने वाले सुनील व विजय ने बताया कि कुछ माह पहले सफाई करने के लिए सफाईकर्मी आए थे। कुछ समय के लिए सफाई का कार्य जरूर चला लेकिन फिर सफाईकर्मी नजर नहीं आए। बताया कि जिस नाले की सफाई की बात की जा रही है, जब वह नाला ही टूटा हुआ है तो उसकी सफाई करने का मतलब ही क्या है। पहले नाले की मरम्मत कराने की जरूरत है। संवाद

डीएमसी के आदेश भी नहीं चढ़ पाए सिरे

एडीसी व डीएमसी अनुपमा अंजलि ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जलनिकासी के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। सभी नालों की सफाई करने के लिए कहा गया था। साथ ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के आदेश भी दिए थे। इसके बाद भी अधिकारियों के आदेश सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं। मानसून के सीजन में उच्चाधिकारियों ने नालों की दशा देखने के लिए भ्रमण किया था। इसके बाद नालों की सफाई हुई या नहीं, कहां पर क्या स्थिति है, इसे जानकारी उच्चाधिकारियों ने नहीं ली। न ही सफाई कार्य की समीक्षा की गई।

--

वर्जन

जिन नालों की सफाई की बात की जा रही है, वहां पर सफाई का कार्य काफी हद तक हो चुका है। अभी भी नालों की सफाई का कार्य जारी है।-हैप्पी, जेई, नगर परिषद रेवाड़ी।

--

नगर परिषद की तरफ से अधिकतर नालों की सफाई करवा दी गई है, फिर भी जहां पर नालों की सफाई में कमी रह गई है, उसे भी जल्द दूर कर दी जाएगी। इसके लिए हमारे कर्मचारी फील्ड में तैनात हैं। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed