फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Military museum will be built in memory of Rao Tularam and other martyrs: Shah

राव तुलाराम व अन्य शहीदों की याद में बनेगा सैन्य संग्रहालय : शाह

Sat, 28 Sep 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Military museum will be built in memory of Rao Tularam and other martyrs: Shah
फोटो : 08रेवाड़ी। रेवाड़ी सेक्टर-3 में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर राव तुलाराम से लेकर सभी शहीदों की याद में सैन्य संग्रहालय बनाने का एलान किया। साथ ही रेवाड़ी में सबसे बड़ी सरसों के तेल की को-ऑपरेटिव फैक्टरी लगाने का वादा कर गए।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि विश्वकर्मा महाविद्यालय, दंगल के लिए अखाड़ा, ओलंपिक खेल नर्सरी, और 2500 की क्षमता वाला बड़ा सभागार भी बनाया जाएगा। पहले छह माह में नए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी। हर गांव में महिला चौपाल बनाई जाएगी और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये हर महीने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर रेवाड़ी में भी औद्योगिक शहर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शाह ने कहा कि हरियाणा में 10 साल में भाजपा ने अनेक विकास कार्य किए हैं। हरियाणा बासमती चावल का देश का सबसे बड़ा निर्यातक बना, सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से जाता है। 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं। हर घर में गैस सिलिंडर, पीने का पानी और शौचालय बनवाया गया। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया और देश का सबसे पहला आयुष विद्यालय भी हरियाणा में बना है। इसके अतिरिक्त हरियाणा सुपर-100 और रेवाड़ी में एम्स भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागियों पर शाह और इंद्रजीत ने किए कटाक्ष



शाह ने कहा कि रास्ते से आ रहा था तो कुछ कड़वे पोस्टर देखे। ये पार्टी का अनुशासन तोड़कर निर्दलीय खड़े हुए हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि रेवाड़ी दक्षिण हरियाणा की सबसे अहम सीट है और यहीं से दक्षिण हरियाणा की राजनीति चलती है। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा के विकास का चुनाव है। बागी प्रत्याशियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में उन्होंने अपनी बेटी के लिए पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया, ऐसे ही हर प्रत्याशी को टिकट से फर्क नहीं पड़ना चाहिए और पार्टी के हित के लिए काम करना चाहिए।


हरियाणा में डीलरों, दलालों और दामादों का राज खत्म

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा राहुल गांधी अफवाहें फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं करते हैं। हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब मात्र मुख्यमंत्री के गृह जिले का ही विकास होता था और भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी बढ़ जाती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही पूरे हरियाणा का समग्र विकास हुआ और भ्रष्टाचार का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार कट कमीशन और करप्शन से चलती थी, जहां डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था, लेकिन भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार करने वाले डीलरों, दलालों और कांग्रेसी दामादों को समाप्त कर दिया। भाजपा ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed