{"_id":"683c9b9bb87634204707973e","slug":"mid-day-meal-workers-demonstrated-rewari-news-c-198-1-rew1001-220427-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मिड डे मील कार्यकर्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लगातार 12 महीने तक मानदेय का भुगतान करने, पेंशन देने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 करने की मांग को लेकर मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने रविवार को मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव मुनेश देवी ने की। इस दौरान 5 जून को पानीपत में यूनियन की होने वाली राज्यस्तरीय रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। फैसला किया गया कि मिड-डे मील कार्यकर्ता पानीपत जाएंगी और अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव बनाएंगी।
इस दौरान यूनियन की राज्य महासचिव कुसुम पांचाल को हटाने पर रोष व्यक्त किया गया। सरकार से कुसुम पांचाल को नौकरी पर लेने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिला सचिव मुनेश देवी ने कहा कि मिड-डे मिल कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। हम पूरे दिन स्कूल में खाना बनाती हैं और प्रतिमाह मानदेय सिर्फ 7 हजार रुपये मिलते हैं। वह भी समय पर नहीं मिलता। रिटायरमेंट पर हमें कुछ नहीं मिलता। रिटायर होने पर कम से कम 5 लाख रुपये दिया जाए। रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए।
भाड़ावास सर्कल के प्रधान मुनेश भाड़ावास ने कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 10 की जगह 12 महीने का वेतन दिया जाए। डहीना ब्लाक प्रधान बरखा देवी ने कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को भविष्य निधि, पेंशन, इलाज की सुविधाएं दी जाएं। भतेरी ने वर्दी के 2 हजार रुपये देने की मांग की।
--
पांच को घेरेंगे शिक्षा मंत्री का आवास
मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने बैठक में फैसला किया कि वे मांगों को लेकर 5 जून को पानीपत पहुंचेंगी और हरियाणा के शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना देंगी। वहां मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर मांगों पर सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो 9 जुलाई को एआईयूटीयूसी सहित दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से अखिल भारतीय हड़ताल में भी शामिल होंगी। बैठक में सुमन बुड़ाना, बीना पाल्हावास, संतोष, बीना मोहद्दीपुर, राजबाला, रेनू, रिंका, शीला, सुशीला, शीला मौजूद रहीं।