फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mid-day meal: Increase in diet of students by Rs 1.47

मिड-डे-मील : विद्यार्थियों की डाइट में 1.47 रुपये की बढ़ोतरी

Sat, 19 Apr 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal: Increase in diet of students by Rs 1.47
रेवाड़ी। एक मई से मिड-डे मील के लिए मिलने डाइट में इजाफा किया जाएगा। प्रति बच्चा बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 6.19 रुपये से बढ़ाकर 6.78 रुपये डाइट की जाएगी। इसी तरह उच्च प्राइमरी में प्रति बच्चा प्रतिदिन 9.29 रुपये से बढ़ाकर 10.17 रुपये डाइट की गई है। बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 59 पैसे और उच्च प्राइमरी के लिए 88 पैसे डाइट बढ़ाई गई है। इस वर्ष करीब 1 रुपये 47 पैसे प्रति विद्यार्थी डाइट में इजाफा किया गया है। इसमें गेहूं, चावल और 20 से 30 ग्राम दूध प्रतिदिन शामिल किया गया है। इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के छात्रों को स्कूल में ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है। मिड-डे मिल योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है। इसमें राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल, हलवा, काला चना, पराठा, मीठी दलिया, सोया पुरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है। इसके साथ ही मिड-डे मील का महीने भर का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पिछले बार की तरह इस बार भी विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित की गई है, ताकि वहीं से राशन लिया जा सके।
विज्ञापन



-------------



विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर कुक की संख्या तय



50 तक छात्रों पर 1 कुक कम हेल्पर



51 से 150 छात्रों पर 2 कुक एक हेल्पर



151 से 300 छात्रों पर 3 कुक एक हेल्पर



301 से 500 छात्रों पर 4 कुक एक हेल्पर



501 से 750 छात्रों पर 5 कुक एक हेल्पर



-------



पहला सप्ताह :



दिन--भोजन



वीरवार--कढ़ी पकौड़ा व चावल



शुक्रवार--गुड़ रोटी व दही



शनिवार--मिलेट परांठा व दही



------



दूसरा सप्ताह :



दिन--भोजन



सोमवार--सोया खिचड़ी


मंगलवार--मीठा दलिया



बुधवार--चावल व सफेद चना



वीरवार--कढ़ी पकौड़ा व चावल



शुक्रवार--मिस्सी पराठा व दही



शनिवार--गेहूं रागी का पूड़ा


-----------



तीसरा सप्ताह :



दिन--भोजन



सोमवार--सब्जी पुलाव व काला चना



मंगलवार--रोटी मूंग मसूर की दाल



बुधवार--मिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी



वीरवार--मीठे मूंगफली चावल



शुक्रवार--मिस्सी पराठा व दही



शनिवार--गेहूं रागी का पूड़ा


---------



चौथा सप्ताह :



दिन--भोजन



सोमवार--सब्जी पुलाव व काला चना



मंगलवार--रोटी व घीया चना दाल



बुधवार--राजमा चावल



वीरवार--कढ़ी पकौड़ा व चावल



शुक्रवार--गुड़ रोटी व दही



शनिवार--मिलेट पराठा व दही



-----



वर्जन :



विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील की राशि में बढ़ोतरी की गई है, जिसे आगामी माह से लागू किया जाएगा। इससे साथ ही महीने भर का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। एक मई से प्रति बच्चा बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 6.19 रुपये से बढ़ाकर 6.78 रुपये डाइट व उच्च प्राइमरी में 9.29 रुपये से बढ़ाकर 10.17 रुपये डाइट की गई है।
विज्ञापन




- अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed