फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message of respect for daughters given on Women's Day

Rewari News: महिला दिवस पर दिया बेटियों के सम्मान का संदेश

Mon, 09 Mar 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Message of respect for daughters given on Women's Day
कार्यक्रम में एकत्रित हुए लोग। संवाद
बावल। कस्बे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जगदीश पहलवान ने बेटे प्रवीण की शादी बिना दहेज के करने का निर्णय लिया। इस शादी में लड़की पक्ष से न तो कोई सामान लिया गया और न ही किसी प्रकार का धन जिससे यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। भरतपुर के नजदीक गांव से लड़की पक्ष के लोग लग्न लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जगदीश पहलवान का कहना है कि बेटी से बड़ा कोई धन नहीं होता और बेटी ही सबसे अमूल्य धन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। बेटी पढ़-लिखकर दो परिवारों को रोशन करती है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारें अक्सर बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर नारे देती हैं लेकिन समाज में वास्तविक बदलाव तब आएगा जब लोग दहेज जैसी कुरीति को छोड़कर बेटियों को सम्मान देंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने बेटे प्रवीण पहलवान की शादी बिना दहेज के करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राव दानसिंह, कांग्रेस नेत्री शकुंतला भगवाड़िया, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, मनोज चचन, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश जेलदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed