फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message given to connect with folk culture

Rewari News: लोक संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश

Sun, 11 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Message given to connect with folk culture
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में एकत्रित हुए लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसमें वक्ताओं ने लोगों से लोक संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला आईएमए की प्रधान डॉ. नीरज यादव रहीं। प्रो. सीएल सोनी और संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि इस मौसम में किसान लहलहाती फसलों को देखकर खुशी मनाते हैं और ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। लोहड़ी अग्नि देवता को रेवड़ी और फुल्ले अर्पित कर मनाया जाता है। जिन परिवारों में बेटे का विवाह या पुत्र जन्म हुआ हो, वहां यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, डॉ. बलबीर अग्रवाल, भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा और समाजसेवी पंकज सैनी ने मकर संक्रांति की महत्ता बताी। कहा कि इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। ग्रामीण अंचलों में युवा गुल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल खेलते हैं और घरों में देशी घी के चूरमे का आनंद लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा सीकरी, मधु गुप्ता और प्रीति कपूर ने कहा कि आज की पीढ़ी पारंपरिक त्योहारों और परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में सभी ने लोकगीतों पर भांगड़े का आनंद लिया। उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, विनोद गोयल, रामरतन यादव और राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed