फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious students were honoured

Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honoured
फोटो : 22राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए शिक्षक व व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश गुप्ता व गिरीश भारद्वाज रहे।अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने की। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षणिक क्षेत्र जैसे सांस्कृतिक, खेलकूद एवं कला के क्षेत्र में भी इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अमिट छाप बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था के स्तर को जानने का पैमाना उसका परीक्षा परिणाम होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छठी में सत्यम कुमार पासवान ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक, अमित सैनी ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक तथा संजीत कुमार ने तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। सातवीं में साहिल ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक, सचिन ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक तथा जीशान ने तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। आठवीं में हरिवंश ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक, सार्थक ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक तथा विपुल ने तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। नौवीं कक्षा में कुणाल ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक, अनिल ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक तथा दीपेंद्र ने तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। ग्यारहवीं कक्षा में हरिओम ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक, रोहन ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक तथा तरुण ने तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। सभी कक्षाओं के अलग-अलग सेक्शन में आये 39 छात्रों को भी पुरस्कृत किया। बोर्ड परीक्षा शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले सभी शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed