{"_id":"687001c5f4053bf65003e037","slug":"meritorious-students-were-honored-in-gothra-tappa-rewari-news-c-198-1-rew1001-222382-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोठड़ा टप्पा में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोठड़ा टप्पा में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
Thu, 10 Jul 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। गांव गोठड़ा टप्पा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए जिला शिक्
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव गोठड़ा टप्पा में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद की ओर से गांव गोठड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले शामिल हैं।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में गांव गोठड़ा के 17 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं में मेरिट हासिल की। कक्षा दसवीं में पारस शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा ने 494/500 अंक प्राप्त करके पूरे हरियाणा में चौथा स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 12वीं में चेतना चौहान पुत्री सुरेश सिंह चौहान ने सबसे ज्यादा 478/500 अंक प्राप्त किए।
पिछले सत्र में गांव के तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर हॉकी प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन हॉकी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जयसुधा ने बच्चों को निरंतर मेहनत करने एवं नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच राजकुमार, पूर्व सरपंच महिपाल सिंह, पूर्व प्रिंसिपल कृष्णा शर्मा, सूबेदार देशराज सिंह, मंगतू सिंह, डॉ. विजय शर्मा एवं अन्य ग्रामवासियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यातिथि सुभाष चंद ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम में रेवाड़ी जिले ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आगे भी आपको नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए जिससे हमारा जिला फिर से हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर सके। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए तथा नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। सीताराम पंच द्वारा खिलाड़ियों को 20 स्पोर्ट्स किट भेंट स्वरूप की गई।