{"_id":"6a494f6b6da16286f40e57b5","slug":"meritorious-students-to-be-felicitated-tomorrow-at-the-amar-ujala-bhavishya-jyoti-program-rewari-news-c-198-1-rew1001-241346-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी कल होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी कल होंगे सम्मानित
Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला की तरफ से भविष्य ज्योति 2026 मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं विद्यालयों का भी अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 6 जुलाई सोमवार को सर्कुलर रोड आजाद चौक के पास स्थित होटल बिलबेरी में होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करेंगे। समारोह में जिले के शिक्षाविद, विद्यालय संचालक, अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स हैं व कॉलेज स्टडी रेवाड़ी एवं डीके रियल एस्टेट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कार्यक्रम के सह-सहयोगी हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में डवाना एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (धारूहेड़ा), प्रिंस फूड प्रोडक्टस रेवाड़ी, राव बने सिंह स्कूल (जौनियावास), पल्स हॉस्पिटल (कोसली), श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हांसाका), एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (भाकली), एवरेस्ट स्क्वायर, ऋषि पब्लिक स्कूल (जौनियावास), शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डहीना), स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुरावड़ा), जैन कम्प्यूटर्स (रेवाड़ी), राव अभय सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन (सहारनवास), सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुडियानी), सीआर इंटरनेशनल स्कूल (तिहाड़ा) तथा राव रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बोडिया कमालपुर) का सहयोग रहेगा।