फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Memorandum Submitted to the CM Regarding Employees' Demands

Rewari News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम के नाम दिया ज्ञापन

Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Memorandum Submitted to the CM Regarding Employees' Demands
​विधायक अनिल यादव को ज्ञापन देते संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने सभी विधायकों एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और उन्हें शीघ्र पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विधायकों एवं भाजपा जिला अध्यक्ष से कहा कि आगामी बैठकों में सीपीएलओ कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाए और उनके समाधान के लिए सरकार स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएं। संघ के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और कार्यप्रणाली भी अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

इस पर विधायकों एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाया जाएगा ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। मौके पर हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश मंत्री एवं रेवाड़ी जिला अध्यक्ष संजय यादव के साथ जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पवन यादव, जतिन, रोहित, विनोद, मनीषा, सचिन, देवेंद्र, संदीप, अमरीश, कपिल, विकास, मनोज सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed