{"_id":"65bd34331f49619c380e1a26","slug":"medicines-should-not-be-misused-superintendent-of-police-rewari-news-c-198-1-rew1001-200355-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाइयों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए : पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाइयों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए : पुलिस अधीक्षक
Fri, 02 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने नशामुक्त रेवाड़ी अभियान के तहत शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक की। प्रतिबंधित दवाइयों को को लेकर चर्चा की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी कोसली जयसिंह और सुरक्षा शाखा इंचार्ज निरीक्षक सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है। इसके समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दवाइयों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसीलिए कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री न करे। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक डॉक्टरों की अधिकृत पर्ची के बिना दवाइयां न दें।
पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने, शिक्षा और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसलिए मेडिकल संचालक भी इस अभियान का हिस्सा बनें। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए आगे आएं। पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जो भी मेडिकल संचालक नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से कहा कि किसी भी प्रकार के नशे या प्रतिबंधित दवाई बेचने वालों की सूचना निःसंकोच पुलिस को दें। मुझे मोबाइल नंबर 7056666100 पर व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल दत्त शर्मा, जिला महासचिव सतीश अग्रवाल समेत सभी मेडिकल संचालकों ने हर प्रकार से पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।