फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Medals given to 435 winning players in sports festival

Rewari News: खेल उत्सव में 435 विजेता खिलाड़ियों को दिए पदक

Tue, 28 Nov 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Medals given to 435 winning players in sports festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से 45वें खेल उत्सव का आयोजन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में किया गया। इसकी शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। 12वीं विज्ञान के छात्र हर्षित ने मशाल प्रज्ज्वलित की। विभिन्न खेलों में 435 विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
जूनियर वर्ग के जेवलिन थ्रो में 5वीं कक्षा के जतिन और चौथी कक्षा की माही प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में लड़कों ने 5वीं कक्षा के प्रतीक नीना और लड़कियों में 5वीं कक्षा की प्राची, लंबी कूद (लड़क वर्ग) में 5वीं कक्षा के हर्ष चौधरी और लड़कियों में आयुशी, कबड्डी में लड़कों की टीम ए ने बाजी मारी। रस्साकशी में लड़कियों की टीम ए प्रथम रही। सीनियर वर्ग में लड़कों की 100 मी दौड़ ग्रुप ए में 7वीं कक्षा के शुभम, ग्रुप बी में 9वीं कक्षा के रेयान और ग्रुप सी में 11वीं के तरुण प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ ग्रुप ए में 7वीं कक्षा के मयंक, ग्रुप बी में 9वीं कक्षा के रेयान, 400 मीटर दौड में ग्रुप बी में 9वीं कक्षा के रेयान और ग्रुप सी में 12वीं कक्षा के ललित प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में ग्रुप सी में 12वी के जतिन प्रथम, 100 मीटर दौड़ (लड़की) के ग्रुप ए में 7वीं कक्षा की सनाया, ग्रुप बी में 9वीं कक्षा की चंचल, ग्रुप सी में 11वी की रीतिका, 200 मीटर दौड़ में ग्रुप ए में 7वीं कक्षा की सोनाक्षी, ग्रुप बी में 8वीं कक्षा की सुहाना ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 400 मीटर दौड़ में ग्रुप बी में 8वीं कक्षा की देवश्री, ग्रुप सी में 12वीं की ज्योति प्रथम, लंबी कूद में लड़कों के ग्रुप ए में 7वीं कक्षा के प्रतीक ग्रुप बी में 8वीं कक्षा के उत्सव और ग्रुप सी में 12वी विज्ञान के आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद (बालक वर्ग) में ग्रुप सी में 12वीं आर्टस के ओमकार प्रथम, गोला फेंक में ग्रुप सी में 12वीं आर्ट्स के योगेश प्रथम, लड़कियों की लंबी कूद के ग्रुप ए में छठी कक्षा की तेजल, ग्रुप बी में 8वी की राशि, ग्रुप सी में 12वी विज्ञान की ज्योति, लड़कियों की ऊंची कूद में ग्रुप सी में 10वीं की तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉन टेनिस में लड़कों के ग्रुप ए में 8वी कक्षा के पीयूष 10वीं के नक्षित, ग्रुप सी के 12वीं विज्ञान के हर्षित प्रथम रहे।

बैडमिंटन में ये रहे विजेता

बैडमिंटन एकल स्पर्धा में ग्रुप ए में छठी कक्षा के घनेश, ग्रुप बी में 9वीं कक्षा के दक्ष, ग्रुप सी में 12वीं विज्ञान के हर्षित और शतरंज में ग्रुप ए में छठी के कनिष्क, ग्रुप बी में 9वीं के रिषभ और ग्रुप सी में 11वी वाणिज्य के हितश प्रथम रहे। लड़कियों के ग्रुप ए में बैडमिंटन में छठी की राशि, ग्रुप बी में 8वीं की सुहाना और शतरंज में ग्रुप ए में 7वीं की भावना, ग्रुप बी में 9वीं की मुस्कान और 10वीं की विधि ने बाजी मारी। बास्केट बॉल में अग्नि सदन व वॉलीवॉल में नीलगिरि सदन विजयी रहा। लड़कियों के रस्साकशी में नालंदा सदन तथा लड़कों के रस्साकशी में अग्नि सदन विजयी रहा। अध्यापकों व छात्रों के बीच वालीबॉल के रोमांचक मुकाबले में छात्रों ने बाजी मारी। अध्यापकों की म्यूजिकल चेयर में हिना यादव विजयी रही।


खेल उत्सव में 712 छात्रों ने भाग लिया

स्कूल निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने कहा कि पिछले 45 वर्ष से स्कूल विश्वस्तरीय प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी तैयार कर रहा है। खेल उत्सव में 712 छात्रों ने भाग लिया। 435 विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय चेयरपर्सन कांता सचदेवा, निदेशक अनिरुद्ध राथदेवा, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य प्राइमरी इंचार्ज समेत शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed