फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mechanical branch team first in National Kabaddi competition

Rewari News: नेशनल कबड्डी स्पर्धा में मैकेनिकल ब्रांच की टीम प्रथम

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mechanical branch team first in National Kabaddi competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दो दिवसीय इंटर ब्रांच नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मैकेनिकल ब्रांच की टीम प्रथम रही।

प्रतियोगिता प्रधानाचार्य डॉ. रविन आहूजा और कबड्डी टीम कोच प्रदीप कुमार की देखरेख में करवाई गई। प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि फाइनल मैच में दो बार रनों को लेकर विवाद भी रहा लेकिन निर्णायक मंडल में शामिल अनिल कुमार, परमजीत यादव, पवित्रपाल यादव ने सही निर्णय लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया। टीम रेफरी प्रदीप कुमार और देवेंद्र कुमार ने निष्पक्ष तरीके से खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रेरित किया। नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में मैकेनिकल ब्रांच की टीम प्रथम व इलेक्ट्रिकल ब्रांच की टीम द्वितीय रही। विजेता टीम के 40 पॉइंट व उपविजेता टीम के 37 पॉइंट रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल कुमार, परमजीत सिंह, पवित्र पाल, प्रदीप कुमार, साहिल कुमार, नीरज, मुकुल, मनेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, निशांत कुमार, नवीन और छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed