फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Maulik Madan and Reshu Garg became winners in KBB quiz

Rewari News: केबीबी प्रश्नोत्तरी में मौलिक मदान व रेशू गर्ग बने विजेता

Fri, 13 Sep 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Maulik Madan and Reshu Garg became winners in KBB quiz
फोटो: 23रेवाड़ी। 'कौन बनेगा भाग्यशाली' धार्मिक प्रश्नोत्तरी में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत: सम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की टीपी स्कीम 9 कॉलाेनी में गणेश उत्सव कार्यक्रम में ''कौन बनेगा भाग्यशाली'' धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें मौलिक मदान और रेशू गर्ग विजेता रहे।
कौन बनेगा भाग्यशाली में रामचरितमानस पर की चौपाइयों पर सवाल पूछे गए। समिति के प्रधान मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पहली बार आयोजित केबीबी प्रतियोगिता को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। वरिष्ठ रंगकर्मी व कुशल मंच संचालक गोपाल शर्मा के संचालन में करीब 40 प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान को परखा। अतिथियों ने संचालक शर्मा को सफल संचालन के लिए ''अमिताभ ऑफ रेवाड़ी'' के टाइटल से नवाजा। मुख्य अतिथि सतीश यादव, विशिष्ट अतिथि प्रशांत सन्नी व मनीष चराया ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


रामचरितमानस में छिपे ज्ञान को उजागर करने वाली प्रतियोगिता के लिए बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। संचालक द्वारा प्रतिभागी से प्रश्न पूछते ही पंडाल में बैठे लोग एआई व गूगल पर उत्तर खोजते देखे गए। दोनों तकनीक पर तुलसी के मानस को पढ़ने वालों का ज्ञान भारी पड़ा। 10-17 वर्ष, 18 से 30, 31 से 50 एवं 50 वर्ष से ऊपर बनाई गई श्रेणी में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले चरण में मौलिक मदान, तेजस्वी, रेशू गर्ग एवं विकास वर्मा विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम के युग, उनके वंश, परिजन, रामचरितमानस के कांड, उनकी प्रमुख घटनाओं, वानर सेना व हनुमानजी का प्रभाव, रावण के पुत्रों, जटायु, केवट, शबरी जैसे भक्तों, विभिन्न ऋषियों से राम की मुलाकात तथा राम-रावण युद्ध के रोमांच पर आधारित प्रश्न पल पल दर्शकों की उत्सुकता बढाते रहे। अंतिम चरण में चारों प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में मौलिक मदान को उपविजेता व विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम संचालक श्री शर्मा ने विजेताओं को केबीबी के चैक प्रदान किए। पांडाल में बैठे दर्शकों ने भी विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किए। विजेताओं को केबीबी का चैक प्रदान किया गया, जिसमें मिले अंकों के आधार पर शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया जाएगा। समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, उप प्रधान अनिल सैनी एवं महिला समिति सदस्यों ने सही जवाब देने वाले दर्शकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed