फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Master Dayanand Yadav becomes head of Sajjan Society

Rewari News: मास्टर दयानंद यादव बने सज्जन सोसायटी के प्रधान

Tue, 27 Feb 2024 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Master Dayanand Yadav becomes head of Sajjan Society
सज्जन सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त आरडब्ल्यूए के पदा​धिकारी।
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित सज्जन सोसायटी में युवा प्रेरणा समारोह का आयोजन व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इस दौरान आईआईटी जेईई मेंस क्वालीफाई करने वाले सोसायटी के आठ विद्यार्थियों को सम्मानित कर एडवांस परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवा प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया की अध्यक्षता में किया गया। बता दें कि हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में सज्जन सोसायटी के विद्यार्थी यमन, कुनाल, मुकुल, लक्की, ऋतिक, प्रिंस, रोहन व भूमिका ने आईआईटी मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस दौरान सोसायटी के तमाम परिजन व विद्यार्थी मौजूद रहे। निखिल मांढैया ने कहा कि विद्यार्थियों को यदि सही मार्गदर्शन मिले तो वह चांद तक पहुंच सकते है। सज्जन सोसायटी के आठ विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर बता दिया है कि उनमें दम है। ऐसे में एडवांस परीक्षा में और ज्यादा मेहतन कर सकें और अन्य युवा भी प्रेरणा ले सके इसके लिए इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित किए जाने जरुरी है।
विज्ञापन

युवा प्रेरणा सम्मान समारोह के बाद सज्जन सोसायटी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मास्टर दयानंद यादव प्रधान, उप प्रधान बिजेंद्र यादव व सुरेंद्र शर्मा, सचिव महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष यशपाल बाबूजी, सहसचिव ब्रहमानंद यादव, सह कोषाध्यक्ष सुबेदार कर्ण सिंह व सुबेदार मुंशीराम को संगठन मंत्री चुन लिया गया। इस दौरान वार्ड-12 की पार्षद रेखा यादव, भाजपा नेता सजन पहलवान सहित नवनियुक्त आरडब्ल्यूए के 15 कार्यकारिणी सदस्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed