फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Massive fire at plastic factory, machines and stock gutted

Rewari News: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मशीनें व स्टॉक जलकर राख

Tue, 21 Oct 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Massive fire at plastic factory, machines and stock gutted
फोटो: 28रेवाड़ी। ​खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी आग। संवाद
भिवाड़ी। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक प्लास्टिक दाना निर्माण फैक्टरी श्रीबाला जी एंटरप्राइजेज में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान और मशीनरी जल गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन तत्परता से की गई कार्रवाई के चलते कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रात में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हुई दूसरी बड़ी घटना है।
विज्ञापन

रात करीब 3 बजे के आसपास फैक्टरी के अंदर अचानक आग की लपटें भड़क उठीं। औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही प्राइवेट पेट्रोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने धुआं और आग की सूचना पाते ही तुरंत खुशखेड़ा थाने को सूचना दी। उन्होंने होंडा कंपनी की दो प्राइवेट दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी बंद होने के कारण कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था जिससे जनहानि से बचा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने फैक्टरी के अंदर रखे पूरे प्लास्टिक स्टॉक और मशीनों को अपनी चपेट में ले लिया जो जलकर राख हो गए। अनुमानित नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।
पेट्रोलिंग पार्टी के सतर्क कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर खड़ी दो लोडिंग ट्रकों को भी आग की चपेट में आने से पहले बाहर निकाल लिया। इनमें से एक ट्रक का केबिन आंशिक रूप से जल गया लेकिन समय रहते बचाए जाने से दोनों ट्रक पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे। यदि ट्रक भी आग की लपटों में घिर जाते, तो नुकसान और भारी हो सकता था।

मौके पर पहुंची खुशखेड़ा थाना पुलिस ने देर रात तक स्थिति पर नजर बनाए रखी। फैक्टरी के चारों ओर ऊंची बाउंड्री होने से आग अन्य कंपनियों तक नहीं फैल सकी। दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई ने भी किसी बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट का कारण सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed