फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   masani-rewari raod become forelane with 45 crore

45 करोड़ से बनेगा मसानी-रेवाड़ी फोरलेन

Mon, 02 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहर से मसानी गांव तक दिल्ली रोड फोरलेन जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा। इसके लिए 45 करोड़ की राशि जारी करने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये प्रक्रिया 25 मई तक पूरी कर ली जाएगी। इसकी जानकारी लोकनिर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेवाड़ी शहर से गुजर रहे रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 से मसानी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-8 को जोड़ने वाली सड़क पर यातायात सुगम बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की ओर से फोरलेन बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस फोरलेन पर 45 करोड़ की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन


इसमें से 38 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर और करीब 6 करोड़ की राशि बिजली के खंभेे, पेड़ हटाने और अन्य मदों पर खर्च की जाएगी। राव नरबीर सिंह ने बताया कि सड़क के फोरलेन बनने से आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed