फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   marpeet for llb studenet

एलएलबी छात्र से मारपीट, रुपये लूट ले गए हमलावर

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
marpeet  for llb studenet
गांव लिसान निवासी एलएलबी के छात्र ने पांच लोगों पर पिस्टल के बल पर मारपीट कर 25 हजार की नकदी छीनने का आरोप लगाया हैं। खोल थाना पुलिस ने छात्र शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गांव लिसान निवासी तुषार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल एलएलबी का छात्र है और उसका गांव निवासी एक युवक उससे रंजिश रखता है। इसी बीच 23 नवंबर को उनके पिता के पास फोन भी आया जिसमें फोन करने वाले उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तेरे बच्चों को दिन उठवा दूंगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 नवंबर को वह अपने कनीना में रहने वाले अपने बाबा के पास से 25 हजार रुपए उधार लेकर अपने दो दोस्तों के साथ गांव आ रहा था। कनीना से आते समय जब गांव की पुलिया के समीप पहुंचे तो वहां पर 5 युवक सड़क किनारे खड़े हुए थे। उनकी बाइक ब्रेकर की वजह से धीमी हुई तो एक आरोपी ने हैंडल पकड़ लिया जिसके बाद वह दोस्तों सहित गिर गया। बाइक गिरने के बाद एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और अन्य युवकों ने उस पर लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ लौट रहे दोस्तों को भी मामले से दूर रहने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके 25 हजार रुपए भी छीन लिए। वाहन चालकों के आने के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके गांव का रहने एक युवक उससे रंजिश रखता है। इसके चलते गांव झाड़ौदा निवासी दीपक, दड़ौली निवासी उमंग, रामगढ़ निवासी विकास, झाड़ौदा निवासी ज्ञानी और हिमांशु ने उसके साथ मारपीट करके पैसे छीने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed