{"_id":"61d9ce6d5609ff5b6b7a1ef4","slug":"mare-lal-did-amazing-rewari-news-rtk635203550","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारे लाल ने कर दिया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारे लाल ने कर दिया कमाल
विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल विजेता प्रद्युमन को सम्मानित करते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के गांव बालधन कलां निवासी प्रद्युमन में राजस्थान के उदयपुर शहर 2 से 6 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 92 किलोग्राम भारवर्ग में एक दो दिन नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। प्रद्युमन ने प्रतियोगिता में कुल 855 किलोग्राम भार उठाया हैं। इसके साथ प्रद्युमन ने 7 पुराने नेशनल रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकार्ड आंध्रप्रदेश के वाई रधुवेंद्र कौर का नाम था, जो उन्हें वर्ष 2014 में बनाया था। शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने वेटलिफ्टर का स्वागत किया। साथ ही कहा कि म्हारे लाल ने कमाल कर दिया है। उसने गांव का नाम रोशन किया है।
लोगों ने बताया कि प्रद्युमन ने प्रतियोगिता के सीपेट में एक साथ 335 किलोग्राम वेट उठाकर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड राहुल जोशी के नाम था। प्रद्युमन ने बताया कि उनके कैटेगरी में देशभर से 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान समारोह में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसान एवं वीरों की इस भूमि के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा के दम पर देश व प्रदेश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। राष्ट्रस्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर व नया राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर प्रद्युमन यादव ने हम सभी की सीना चौड़ा कर दिया है। कोसली विधायक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ उचित मंच एवं अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गांव के सरपंच सत्यनाराण, सुरेंद्र माढैया, अजीत सिंह, जिले सिंह, महावीर सिंह, सुल्तान सिंह, मास्टर अमर सिंह, अजयपाल, रामकरण आर्य, सुभाष चंद , रतन सिंह, महाबीर पंच, महेंद्र थानेदार, सुल्तान सिंह, रामअवतार सिंह, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
------------------------
प्रद्युमन की उपलब्धि पर सबको नाज : बिक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि आज युवा पीढ़ी की बदौलत खेल परंपरा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।