फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Many trains will be affected due to non-interlocking work.

Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Many trains will be affected due to non-interlocking work.
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेवाड़ी-मेरठ छावनी ट्रेन 23 फरवरी 2026 से तीन मार्च तक रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी-पटेलनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली होकर चलेगी।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज और सदर बाजार स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।गाड़ी संख्या 14030, मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर रेल सेवा 23 फरवरी से तीन मार्च तक मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट और दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा गाड़ी संख्या 12439, 22 फरवरी और 1 मार्च को प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर, पटेल नगर, दयाबस्ती और शकूरबस्ती होकर चलेगी और नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसी तरह 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर रेल सेवा 23, 26 फरवरी और 2 मार्च को इसी मार्ग पर संचालित होगी।

अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेल सेवा 14619, 26 फरवरी को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग, दयाबस्ती और शकूरबस्ती से गुजरेगी, और नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त, 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर, 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली, 14731 दिल्ली-बठिंडा और 14732 बठिंडा-दिल्ली रेल सेवाओं के दिल्ली-शकूरबस्ती या शकूरबस्ती-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा 27 फरवरी और 1 मार्च को निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 28 फरवरी को कोहरे के कारण यह रेल सेवा रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed