फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Many trains including Alwar Mathura canceled due to non interlocking work

Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते मथुरा सहित कई ट्रेनें रद्द

Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Alwar Mathura canceled due to non interlocking work
भाड़ावास फाटक के पास से गुजर रही ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आगरा मंडल पर बाद-मथुरा रेलखंड के मध्य तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते कुछ ट्रेनें अपनी प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रद्द रहेंगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य रेल यातायात को सुचारु और तीव्र बनाने के लिए किया जा रहा है लेकिन फिलहाल इससे कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बाधित रहेगा। इसमें गाड़ी संख्या 14725 भिवानी-मथुरा रेलसेवा 2 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह रेल सेवा अलवर तक की संचालित होगी अर्थात अलवर-मथुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी रेलसेवा दो अगस्त को मथुरा के स्थान पर अलवर से संचालित होगी अर्थात मथुरा-अलवर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर-मथुरा रेल सेवा एक अगस्त को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा गोवर्धन स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह गोवर्धन-मथुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20490, मथुरा-बाड़मेर रेल सेवा दो अगस्त को मथुरा के स्थान पर गोवर्धन से संचालित होगी अर्थात मथुरा-गोवर्धन के बीच आशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार से कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से री-शेड्यूल भी किया है। इसमें गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी रेल सेवा 26 जुलाई तक मथुरा से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 20 मिनट की देरी व मथुरा-भिवानी रेल सेवा 27 से 31 जुलाई और पांच अगस्त को मथुरा से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 50 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed