फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Many contenders in the race for Congress District President, announcement may be made by 10th

Rewari News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई दावेदार, 10 तक हो सकती है घोषणा

Wed, 02 Jul 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Many contenders in the race for Congress District President, announcement may be made by 10th
रेवाड़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष की कुर्सी के सपने दिखा दिए हैं। शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ता अभियान को लेकर उत्साहित हैं और अध्यक्ष की दौड़ में कई दावेदार मैदान में उतरे हैं। संभावना है कि 10 जुलाई तक रेवाड़ी को कांग्रेस का नया शहर व जिला अध्यक्ष मिल सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस 11 साल बाद नए शहर व जिला अध्यक्ष नियुक्त करने वाली है। शहर को लेकर एआइसीसी पर्यवेक्षक बीएम संदीप जिले में रायशुमारी कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान को अपनी सूची सौंप दी है। शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष की दावेदारी के लिए कुछ दिनों में ही अधिक भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन

दोनों सीटों के लिए करीब 30 दावेदार मैदान मेंहैं। शहर में तो कुछ दावेदार सर्वे शुरू होने के बाद खड़े हुए हैं। वहीं, अचानक नाम बढ़ने के पीछे एक कारण कुछ नेताओं की ओर से ही कार्यकर्ताओं से दावेदारी करवाना है ताकि दूसरे दावेदार की दावेदारी प्रभावित हो। इसके अलावा एक आकर्षण यह भी है कि यदि दावेदार का नाम पैनल में शामिल हो गया तो एआईसीसी तक नाम चला जाएगा। भविष्य में इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
रेवाड़ी शहर अध्यक्ष के लिए संभावित नाम :

अजीत टोंगड, महेंद्र छाबड़ा, बीर सिंह, नरेश शर्मा, प्रवीण चौधरी।
------------

ग्रामीण जिलाध्यक्षों के लिए संभावित नाम:

ओमप्रकाश डाबला, भारत टोंगड, संजय बहाला, ऋषि यादव, श्याम यादव, सुनीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed