{"_id":"653d52696352ceb464079266","slug":"manvi-first-in-solo-dance-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-6012-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में मानवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में मानवी प्रथम
Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम में आयोजित जोनलस्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। एकल नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की मानवी ने प्रथम स्थान लिया।
कक्षा आठवीं की समीक्षा और रिदम ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 1 के अंतर्गत अदिति, चित्रांशी, कनक, काव्य, कोमल, मैत्री, मीनाक्षी परिधि, प्रियांशी और टिया ने, ग्रुप 4 के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता में भूमिका, हर्षप्रीत, हिमानी, हिरल मनस्वी, मानसी, नैंनसी, निकिता, नितिन और योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप 1 के एकल नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा छठीं की कोमल और कक्षा सातवीं की हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागी जोनल से स्टेट के लिए चयनित हुए हैं। विद्यालय के अनुभवी प्रशिक्षकों नवीन भारद्वाज, अभिषेक, प्रदीप, रोहित और अभिलाष के मार्गदर्शन में इन छात्रों ने इस उपलब्धि को प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी को बधाई दी। विद्यालय के डायरेक्टर नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी और हेमंत सैनी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई के साथ-साथ शुभाशीष दिया और इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।