फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manoj Saini became the head of Saini Sabha, won by 9 votes

Rewari News: सैनी सभा के प्रधान बने मनोज सैनी, 9 मतों से जीत दर्ज की

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Manoj Saini became the head of Saini Sabha, won by 9 votes
फोटो: 16रेवाड़ी। सैनी सभा के चुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सैनी सभा का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें मनोज सैनी प्रधान निर्वाचित किए गए। मनोज सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नविंद्र सैनी को नौ मतों से हराया। सैनी सभा के पांच पदों पर हुए चुनावों में मनोज सैनी ग्रुप के सभी सदस्यों ने जीत दर्ज की।
सैनी सभा कार्यालय में हुए चुनावों को लेकर सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई थी। चुनाव अधिकारी चंदन यादव व सहयोगियों की देखरेख में उक्त चुनाव सम्पन्न हुआ। सैनी सभा के करीब 7 हजार सदस्य है। चुनाव में कॉलेजियम के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधान पद के अतिरिक्त उपप्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी गिरधारी सिंह सैनी, राम सिंह सैनी व हरिसिंह सैनी मैदान में थे। रामसिंह ने 14 वोटों के अंतर से गिरधारी सिंह को कराया। सचिव पद के लिए धर्मेन्द्र सैनी ने मनमोहन सैनी को 23 वोटों से हराया। सह सचिव के लिए सुंदर लाल ने प्रताप सैनी को 13 वोट से व कोषाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी नारायण से सर्वेश सैनी को 13 वोट से हराया। मनोज सैनी ग्रुप की हुई जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और विजेता पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed