फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manisha first in poetry recitation competition

कविता पाठ प्रतियोगिता में मनीषा रहीं प्रथम

Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Manisha first in poetry recitation competition
राजकीय महाविद्यालय कोसली में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में महिला प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. विवेक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई का उद्देश्य सर्वांगीण विकास होता है। इसी उद्देश्य से यह गतिविधियां आयोजित की गई हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लाज कौशल ने बताया कि कविता पाठ में मनीषा ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय और पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण में निकिता ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व अदिति तथा सोनिया ने तृतीय प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में मोहिनी यादव ने पहला, सोनिया ने दूसरा, भारती ने तीसरा और कोमल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में ज्योति ने बाजी मारी। निबंध लेखन में वर्षा ने प्रथम, सुनील ने द्वितीय, प्रिया ने तीसरा और नेहा यादव ने चौथा, रंगोली में प्रिया ने प्रथम, आरती ने द्वितीय व कोमल ने तृतीय, पेंटिंग में सुनील ने प्रथम, सपना ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. मंजू , डॉ. संध्या, रेनू रानी तथा सविता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed