फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manipulation started among the councilors regarding the formation of the payment committee

Rewari News: पेमेंट कमेटी के गठन को लेकर पार्षदों में जोड़-तोड़ शुरू

Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Manipulation started among the councilors regarding the formation of the payment committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद की छह माह बाद 8 सितंबर को होने वाली बैठक में पेमेंट कमेटी का गठन किया जाना है। पांच सदस्यों की इस कमेटी में चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन, ईओ के अलावा कुल 31 पार्षदों में दो पार्षदों को शामिल किया जाना है। इसको लेकर पार्षदों में गुटबंदी हो गई है और उन्होंने गुप्त बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। कुछ पार्षदों ने कमेटी में शामिल होने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। दो पार्षदों के चयन को लेकर होने वाली बैठक में हंगामे की उम्मीद जताई जा रही है। पार्षदों के एक गुट के करीब 10 पार्षदों ने गुप्त बैठक भी कर ली है जिसमें शहर में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर असंतोष जताया गया है।
नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले किसी भी विकास कार्य का भुगतान करने के लिए आठ सितंबर को होने वाले हाउस की बैठक में पेमेंट कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी की स्वीकृति के बाद ही होने वाले कार्य का भुगतान संभव हो सकेगा। ऐसे में इस कमेटी का महत्व सबसे ज्यादा है। इस कमेटी में ईओ के अलावा चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन और दो पार्षदों को शामिल किया जाएगा लेकिन दो पार्षदों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन कमेटी में अपने समर्थक पार्षदों को शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि कभी उनके खासमखास रहने वाले पार्षद भी विरोध के स्वर बुलंद करने लगे हैं। ऐसे में किसी भी नाम पर सहमति बन पाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

पेमेंट कमेटी के गठन को लेकर पार्षदों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। हाउस की बैठक के लिए एजेंड़ा जारी होते ही कमेटी में शामिल होने वाले संभावित उम्मीदवार अपने स्तर से प्रयास करने लगे हैं। वर्तमान में पार्षदों के चार गुट सामने आ रहे हैं, लेकिन मुख्यतया दो गुट आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि दो पार्षदों के नामों के चयन में प्रशासनिक कमेटी के सदस्य प्रवीण चौधरी व एडवोकेट लोकेश राव, विजय राव एवं चेयरपर्सन पूनम यादव की मुख्य भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति नहीं बनने पर हो सकता है मतदान
बताया जा रहा है कि 31 में से दो पार्षदों के नामों पर सहमति बन पाना बेहद मुश्किल है। करीब छह माह पूर्व गठित की गई प्रशासनिक एवं अप्रूवल कमेटी के लिए दो पार्षदों के नामों के लिए भी सहमति नहीं बन पाई थी। काफी जोड़तोड़ के बाद दो पार्षदों के नामों के लिए ईवीएम से वोटिंग कराई गई थी। ऐसे ही पेमेंट कमेटी के लिए भी दो पार्षदों के नामों पर सहमति बन पाना संभव नहीं है।
-
वर्जन
दो पार्षदों के नामों के चयन को लेकर मंत्रणा चल रही है, लेकिन सभी पार्षदों को चाहिए कि सहमति से दोनों का चयन करें। ताकि गुटबाजी से ऊपर उठकर शहर का विकास कराया जा सके। लंबे समय से गुटबाजी के कारण शहर का विकास रुका हुआ है। लोगों ने हमें विकास के लिए चुना था।-एडवोकेट लोकेश राव, पार्षद

-
वर्जन
पेंमेंट कमेटी के लिए दोनों पार्षदों के नाम सहमति से ही तय होंगे। पार्षदों में कोई गुटबाजी नहीं है। हाउस की बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पार्षदों का चयन कर लिया जाएगा।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed