फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manekshaw House wins inter-house swimming competition.

Rewari News: अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता में मानेकशॉ सदन विजेता

Tue, 29 Sep 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Manekshaw House wins inter-house swimming competition.
अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता के दौरान एकजुट प्रतिभागी व स्टाफ। स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल की ओर से सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब के तरणताल में अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के छह सदनों सुब्रोतो, अर्जन, कटारी, करियप्पा, परेरा और मानेकशॉ के कैडेट्स ने उत्साह से भाग लिया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर मानेकशॉ सदन ने प्रथम, कटारी सदन ने द्वितीय और करियप्पा सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कैडेटों के लिए अलग-अलग तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बॉयज और गर्ल्स कैडेटों के समूह अ (कक्षा 10 से 12) और समूह ब (कक्षा 7 से 9) के बीच 75 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इसमें कैडेट लक्ष्मी, आराध्या, सिप्पू और तन्मय ने स्वर्ण पदक जीते। कैडेट सिसल, वैष्णवी, रितिका, आयान चौधरी और यश ने रजत, जबकि देवांजली, देवराज और राघवेंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विद्यालय प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) ब्रिज किशोर रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जय सिंह राठौड़, उप प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी और वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन स्पर्धा प्रभारी गौरव उपाध्याय और एपीटीसी हवलदार रमन थापा के नेतृत्व में हुआ।
विद्यालय के पास स्थायी तरणताल नहीं होने के बावजूद कैडेटों को तैराकी का प्रशिक्षण देने के लिए जिमखाना क्लब के तरणताल में व्यवस्था की गई। प्रतिदिन प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास कराने के बाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। तैराकी से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित होती है। उन्होंने कैडेटों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन कैडेट चिन्मय और जिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed