फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man sentenced to six years for attempt to murder

हत्या के प्रयास के आरोपी को छह साल की कैद

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to six years for attempt to murder
गांव निखरी में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बसवाना की अदालत ने दोषी को छह साल की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

गुजरात के जिला हिम्मतनगर के गांव खेड़ा ब्रह्मा निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि गांव निखरी स्थित ओम पारिकास्ट रेडीमेड बाउंड्री वॉल बनाने की फैक्टरी में काम करता है। उसके पिता नात्था इस फैक्टरी में ठेकेदार हैं। आठ नवंबर 2018 की दोपहर को यहां काम करने वाले जयपुर निवासी खलील और मध्यप्रदेश के सिहोर निवासी महेश का झगड़ा हो गया था। महेश ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से खलील पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने बताया था कि वह खलील को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने 9 नवंबर 2018 को आरोपी महेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। पुलिस द्वारा रखे गए साक्ष्य और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बसवाना ने आरोपी महेश को दोषी करार दिया था। अदालत ने शुक्रवार को दोषी महेश को छह साल की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed