फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man is destroying nature for material pleasures: BK Chetan

भौतिक सुखों के लिए प्रकृति का विनाश कर रहा मनुष्य : बीके चेतन

Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man is destroying nature for material pleasures: BK Chetan
सुख-शांति भवन में पहुंची महिलाएं। स्रोत : संस्था - फोटो : 1
कोसली। शिव कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सुख-शांति भवन में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीके चेतन ने कहा कि भौतिक सुखों के लिए मनुष्य प्रकृति का विनाश कर रहा है।
विज्ञापन

शिवरात्रि कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की कलश यात्रा से हुई। ओम शांति ध्वज के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शिव बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

सेंटर संचालिका मुख्य वक्ता बीके चेतन ने कहा कि परमात्मा शिव ही मानव आत्माओं को अज्ञान के अंधकार से निकालकर सत्य, शांति और पवित्रता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य भौतिक सुखों की दौड़ में प्रकृति का विनाश कर रहा है और पर्यावरण को दूषित कर रहा है। इससे वह स्वयं अपने लिए गहरा संकट पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव बाबा का ज्ञान ही हमें संतुलित, संयमित और सुखमय जीवन जीने की सच्ची राह दिखाता है। उन्होंने सभी को शिव बाबा की याद में रहकर आत्मिक शक्ति बढ़ाने, सकारात्मक सोच अपनाने और समाज में प्रेम व सद्भाव फैलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed