फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man arrested for betting on IPL match

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for betting on IPL match
धारूहेड़ा(रेवाड़ी)। धारूहेड़ा सीआईए-2 पुलिस ने लखनऊ-मुंबई के बीच हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मैच पर फोन के जरिए सट्टा लगवा रहा था। आरोपी की पहचान थाना रोहड़ाई के गांव नूरपुर निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। सीआईए ने आरोपी से 4500 रुपये के साथ 4 मोबाइल और हिसाब की डायरी बरामद की है। उक्त जानकारी पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि गांव नूरपुर निवासी मोहित नाम का युवक लखनऊ-मुंबई के आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने का काम करता है। इस समय आरोपी अपने घर के पास स्थित खेत में फोन के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना के बाद टीम तैयार करके मौके पर छापा मारा तो आरोपी खेत में बैठा हुआ था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। टीम ने आरोपी से एक टच स्क्रीन मोबाइल को जब्त किया, जिससे वह सट्टे का भाव सुन रहा था। इसके अलावा टीम ने 3 अन्य फोन के साथ एक कैलकुलेटर, एक नोट बुक के साथ 4500 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed