{"_id":"68b1e5fd68d3754cae0c7b95","slug":"making-the-community-aware-of-the-ill-effects-of-drug-addiction-rewari-news-c-198-1-rew1001-224878-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया
विज्ञापन
मैराथन को हरी झंडी दिखाते कुलपति प्रो. सुदेश। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर स्थित रीजनल सेंटर की एनएसएस इकाई-15 की तरफ से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि इस मैराथन से युवाओं व समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी अंजलि पांचाल के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वे समाज में जागरूकता फैलाने के साथ एक-दूसरे को सहयोग और प्रोत्साहित करें।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि मंत्रालय के इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों से युवाओं की सोच बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर छात्रा आरती और मनीषा ने पोस्टर के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। समापन पर डॉ. अनिल कुमार ने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने हेतु बधाई दी और कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही राष्ट्र को नशे की बुराई से मुक्त कराया जा सकता है।