फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Make Congress policies reach every person: Manoj Bagri

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मनोज बागड़ी

Wed, 07 Feb 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Make Congress policies reach every person: Manoj Bagri
रेवाड़ी। कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी। स्रो
रेवाड़ी। हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन मनोज बागड़ी मंगलवार को रेवाड़ी पहुंचे। उन्होंने जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क स्थित लाइब्रेरी में आयोजित बैठक में बागड़ी ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके सभी जिलों और स्टेट की अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों की अनदेखी कर रही है। वहीं लोकसभा क्षेत्र प्रभारी धीरुभाई पटेल ने भी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से ही मजबूती के साथ जुट जाएं क्योंकि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनना तय है। इस मौके पर सतीस बंधू, राजपाल सिंह, साधू सिंह, अत्तर सिंह ओढ़ी, अनिल फांडण, जवानसिंह मेहरा, ठेकेदार यूनियन के प्रधान रामनिवास, सेवा स्तंभ के प्रधान भगत सिंह सांभरिया आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed