फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Make adequate arrangements for road safety: ADC

सड़क सुरक्षा के लिए करें पुख्ता इंतजाम : एडीसी

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Make adequate arrangements for road safety: ADC
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते एडीसी जयदीप कुमार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, शहर के सर्कुलर रोड सहित अन्य सड़कों व चौराहों को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने को लेकर वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए अधिकारी पुख्ता इंतजाम करें। ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। इसके लिए अधिकारी सड़कों पर पीली पट्टी लगवाने के साथ ही अतिक्रमण भी हटवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि (एनएचएआई) के अधिकारी रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सड़क व पुल निर्माण कार्य को ध्यान में रखकर सड़क सुरक्षा के उपाय करें। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सर्विस लेन का कार्य पूरा किया जाएं। ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सड़कों पर पीली पट्टी लगवाने के कार्य में तेजी लाएं तथा मार्केट में अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आरएसओ को निर्देश दिए कि जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा के नियमों के बार जागरूक हो। एडीसी जयदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए नीति बनाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत उपमंडल स्तर पर स्कूल बसों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट भेजें। ताकि जो स्कूल संचालक सुरक्षित वाहन पॉलिसी नियमों की पालना नहीं करते है उन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल संचालक सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी पूनम दलाल दहिया, एसडीएम रेवाडी सिदार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, आरटीओ गजेंद्र सिंह, डीएसपी हंसराज, आरएसओ रमेश वशिष्ठ अमित यादव सहित एनएचएआई, लोकनिर्माण, नप व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
- 30 जनवरी : कार की टक्कर लगन से कोसली में दुकानदार की मौत हो गई थी, जबकि हादसे में उसका एक साथी घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
- 31 जनवरी : रात को 9 बजे खोल क्षेत्र के गांव चिताडूंगरा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की साले की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
- 3 फरवरी : रामगढ़ भगवानपुर रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
- 5 फरवरी : जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटर्नाओं में दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि तीन युवक घायल हो गए थे। यह हादसे हाइवे नंबर 71 पर मांढैया व शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर शक्ति नगर के समीप हुए थे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मामला दर्ज कर लिया था।
- 7 फरवरी : शाम 7 बजे धारूहेड़ा के 75 फुटा भिवाड़ी रोड पर एक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। मामले में अगले दिन बच्चे की शनाख्त हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
- 9 फरवरी : नारनौल के अटेली के पास कार की टक्कर से दंपति की मौत हुई थी। ये रेवाड़ी के मनेठी गांव के रहने वाले थे।
- 9 फरवरी : नारनौल रोड पर पाली फाटक के पास बस की टक्कर से पिकअप पलटने से नौ खिलाड़ी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- 10 फरवरी : हाईवे नंबर-48 पर गांव आसलवास के पास बाइक की टक्कर से कंपनी की कर्मी की मौत हो गई थी।
- 10 फरवरी : शाम को बावल से धारूहेड़ा जाते समय बस की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। दूसरी ओर शहर में शादी समारोह में जाते सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए थे।
जिले में 12 एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र
जिले में 12 एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र बनाए गए हैं। इसमें बनीपुर चौक, ओढ़ी कट, जयसिंहपुर खेड़ा, संगवाड़ी, असायी ग्लास चौक, हीरो कट, साहबी पुल, साबन चौक, पाल्हावास, गुरावड़ा, भूडला एवं पाडला व हाईवे नंबर-48 है।

----------
समय-समय किया जाता है जागरूक
जिले में हादसे न हों, इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। वाहन चालक वाहन के सभी मूल दस्तावेज अपने साथ रखने के अलावा सड़क पर लगे सांकेतिक सूचकों का ध्यान भी रखें।
- रामानंद, प्रभारी, यातायात थाना, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed