फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Make a patriotic reel on Republic Day, get cash prize: Deputy Commissioner

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति रील बनाएं , नकद पुरस्कार पाएं : उपायुक्त

Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make a patriotic reel on Republic Day, get cash prize: Deputy Commissioner
रेवाड़ी। आजादी अमृत काल में देश क नागरिकों के रचनात्मक पक्ष का पता लगाने के लिए, रक्षा मंत्रालय की आरे से इस वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘देशभक्ति रील मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 है।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आज के डिजिटल युग में रील्स युवा पीढ़ी के लिए अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने और सोशल मीडिया पर बेहतरीन ट्रेंड लाने का एक सशकत माध्यम बन गया है। जिलावासियों विशेषकर युवाओं के लिए देश के प्रति देशभक्ति व प्रेम की भावना प्रदर्शित करने का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से संबंधित तकनीकी मापदंड
रील का अधिकतम समय अवधि 60 सेकेंड होनी चाहिए, रील को यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम व गूगल ड्राइव लिंक के रूप में सबमिट किया जाना चाहिए। प्रविष्टियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, कलात्मक योग्यता, प्रभाव, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे गणतंत्र दिवस के अंतर्निहित विषय के साथ कितने सुसंगत हैं, के मापदंडों पर मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए है। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित एक मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा, मूल्यांकन समिति का निर्णय अपरिवर्तनीय और सभी प्रतियोगियों के लिए मान्य होगा। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed