{"_id":"672e4e7524b404f9eb079133","slug":"major-reshuffle-in-police-department-in-charge-of-4-police-stations-changed-rewari-news-c-198-1-rew1001-211412-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 थानों के प्रभारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 थानों के प्रभारी बदले
Fri, 08 Nov 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल शुरू हो गया है। एसपी गौरव राजपुरोहित ने 4 थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया है। एक चौकी इंचार्ज और साइबर सेल के इंचार्ज को बदल दिया गया है। अभी कुछ और थानों के प्रभारी बदले जा सकते हैं।
एसपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मॉडल टाउन थाना के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को बदलकर कोसली थाना व कोसली एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश चंद को मॉडल टाउन थाना लगाया गया है। रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को सदर थाना एसएचओ लगाया गया है। उनकी जगह सीआईए स्टाफ में तैनात एसआई मनीष कुमार को रामपुरा में तैनात किया गया है।
सदर थाना प्रभारी रजनीश कुमार को हटाकर कानोड़ गेट पुलिस चौकी इंचार्ज लगाया गया है। यहां इंचार्ज पद पर तैनात एएसआई पिंटू को सिटी थाने में ट्रांसफर किया गया है। एसआई राजेश को क्राइम एनालिसिस डिवीजन से हटाकर साइबर सेल का इंचार्ज लगाया गया है।