फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main carriageway closed, vehicles will run on service road for seven months

Rewari News: मेन कैरिज-वे बंद, सात माह तक सर्विस रोड पर चलेंगे वाहन

Tue, 16 Apr 2024 04:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Main carriageway closed, vehicles will run on service road for seven months
धारूहेड़ा में सर्विस रोड पर लगा जाम।
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 के मेन ट्रैफिक जंक्शन बिलासपुर में सात महीने तक ट्रैफिक सर्विस रोड पर चलेगा। दरअसल, फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर दोनों मेन कैरिज-वे बंद कर उनका ट्रैफिक सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है। पहले जयपुर की ओर जाने वाला कैरिज-वे ही बंद कर उसका ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था, अब जयपुर से गुरुग्राम-दिल्ली की ओर आने वाले मेन कैरिज-वे पर भी ट्रैफिक का आवागमन रोक दिया गया है। वाहन चालकों की सहूलियत के लिए 10 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई गई है। अगर ट्रैफिक से समस्या होती है तो अस्थाई तौर पर वाहनों के आवागमन के लिए व्यवस्था की गई है। अस्थाई मार्ग पर कई बार लंबा जाम भी देखने को मिलता है। फिलहाल यह समस्या नवंबर तक बनी रहेगी। तब तक लोगों को एनएचएआई की ओर से बनाए गए अस्थाई मार्ग का ही सहारा लेना पड़ेगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



थ्री स्पैन फ्लाईओवर दो स्मार्ट व्हीकल अंडरपास

चौक पर थ्री स्पैन फ्लाईओवर और दो स्मार्ट व्हीकल अंडरपास (एसवीयूपी) बनाए जाने हैं। निर्माणकर्ता कंपनी वेलकिन ने बेसिक स्ट्रक्चर के लिए मेन कैरिज-वे की खुदाई कर दी है। यहां फ्लाईओवर की कुल लंबाई 650 मीटर होगी। इसका डिजाइन इस तरह किया गया है कि चारों ओर से आने वाला ट्रैफिक बिना रूके अपने गंतव्य की ओर बढ़ जाएगा। दोनों ओर सात-सात मीटर का बेस बनाया जाएगा। सरफेस पर सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी। यहां वाहन चालकों को स्मार्ट व्हीकल अंडरपास की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली और जयपुर की ओर सात-सात मीटर चौड़े एक-एक एसवीयूपी बनाए जाएंगे। पूरा फ्लाईओवर सिंगल पिलर पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन



80 हजार वाहनों की रोजाना होती है आवाजाही

बिलासपुर चौक से प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहनों की आवाजाही रहती है। उत्तरी, मध्य, दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा को यह जंक्शन राजस्थान, यूपी, पंजाब और देश के अन्य बड़े शहरों अजमेर, मुंबई, पुणे, नासिक, अहमदाबाद, सूरत, बडोदरा कनेक्ट करता है। यहां ट्रैफिक की दिक्कतों के कारण दिल्ली-जयपुर हाइवे के नवीनीकरण के तहत फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 से अधिक अवैध कट किए गए बंद

धारूहेड़ा से लेकर बिलासपुर चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 से अधिक अवैध कट चिह्नित किए गए थे, जिन्हें बंद किया जा चुका है। अवैध कट की वजह से अक्सर हादसे देखने को मिलते हैं। वहीं, कापड़ीवास में लगभग फ्लाईओवर बन चुका है। मालपुरा में फुट ओवरब्रिज बनेगा, इसके लिए बजट पास हो चुका है। राजस्थान के चिराहड़ा, धामी, खेडकी पावटा में फ्लाईओवर बनेंगे।


वाहन चालकों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसे लेकर 10 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई गई है। यह रोड अस्थाई रूप से तैयार की गई है। ताकि आवाजाही बाधित न हो, नवंबर तक यहां फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

अजय आर्य, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed