फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main accused arrested in kidnapping and assault case of junior engineer

जूनियर इंजीनियर का अपहरण कर मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in kidnapping and assault case of junior engineer
एक कंपनी के जूनियर इंजीनियर का अपहरण कर मारपीट करने व धमकी देने के मुख्य आरोपी को सेक्टर-छह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव नालपुर निवासी प्रवीन कुमार बताया गया हे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई प्रहलाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर निवासी विकास कुमार चौहान एक कंपनी में जूनियर इंजीनियर हैं। आरोपी प्रवीन भी कंपनी में काम करता था। आठ फरवरी को प्रवीन अपना काम सही ढ़ंग से नहीं कर रहा था जिस पर विकास ने उसे टोक दिया था। गुस्से में आकर प्रवीन अपना काम छोड़कर कंपनी से चला गया था। जाते समय प्रवीन ने विकास को कंपनी के बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी थी। 12 फरवरी की रात विकास कंपनी के गेट के सामने बस से उतरे थे। इसी दौरान प्रवीन ने विकास को बातों में उलझाकर रोक लिया था और प्रवीण के चार-पांच साथी और वहां पहुंच गए थे तथा विकास को खींचकर अंधेरे में ले गए। आरोपियों ने विकास से मारपीट की थी और मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर अपहरण का प्रयास किया था। शोर सुनकर कंपनी के सुरक्षाकर्मी व बस चालक मौके पहुंचे तो आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गए थे। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वीरवार को प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed