फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahesh Yadav appointed in Union Minister's office

Rewari News: महेश यादव को केंद्रीय मंत्री कार्यालय में नियुक्ति

Sat, 06 Sep 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Yadav appointed in Union Minister's office
फोटो : 14महेश यादव
रेवाड़ी। केंद्र सरकार में अवर सचिव और सेक्टर 3 निवासी महेश यादव को केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के कार्यालय में नियुक्त किया गया है। उन्हाेंने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा उन पर विश्वास जताकर दी गई इस जिम्मेदारी को भली भांति और पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के पिछले कार्यकाल में भी सरकार द्वारा उन्हें दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ सम्बद्ध होकर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था जिसे उन्होंने निभाया था। पूर्व में वे केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों व संबंधित विभागों शिक्षा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दूरदर्शन निदेशालय, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग तथा बैंक ऑफ इंडिया में अलग अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूलरूप से मीरपुर गांव निवासी महेश यादव सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed