फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahesh has traveled to more than 150 cities in five years

Rewari News: पांच वर्ष में 150 से अधिक शहरों की यात्रा कर चुके हैं महेश

Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mahesh has traveled to more than 150 cities in five years
फोटो : 3साइकिलिस्ट महेश कुमार - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। कालाका रोड स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी के निवासी साइकिलिस्ट महेश पांच वर्ष में 150 से अधिक शहरों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं। वर्तमान में वह साइकिल से ही 14 देशों की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे अंगदान को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और अच्छी सेहत के लिए साइकिल का इस्तेमाल जरूरी है।



साइकिलिस्ट महेश कुमार ने 2020 से साइकिल चलानी शुरू की थी। तब उन्होंने पंचकूला के एक स्टेडियम में 105.2 किलोमीटर साइकिल 24 घंटे में चलाई थी। इससे पहले उन्होंने स्टेडियम के अंदर 12 घंटे के अंदर 77.47 किलोमीटर साइकिल चलाई थी।
विज्ञापन


वर्तमान में महेश साइकिल से 14 देशों की यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा उन्होंने 15 जनवरी को रेवाड़ी से शुरू की थी। यह यात्रा करीब 14 हजार किलोमीटर की है। इसमें नेपाल, भूटान, लॉस, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फिलिपींस, ताइवान, चीन, हॉन्गकॉन्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह अभी नेपाल की यात्रा पूरी कर चुके हैं। फिलहाल वह दार्जिलिंग में हैं। करीब 8-9 माह यात्रा पूरी करने में लगेंगे। यात्रा का उद्देश्य अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाना है।

भविष्य में उनकी योजना साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3600 किमी का सफर 7 दिनों में तय कर रिकार्ड बनाने का है। इसके बाद वह रेवाड़ी से इंग्लैंड का सफर भी साइकिल से पूरा करना चाहते हैं। इस दौरान 30 देशों का सफर 150 दिनों में पूरा करने की योजना है।



----



महेश बना चुके हैं ये रिकॉर्ड



महेश ने मार्च व अप्रैल 2021 में छह हजार किमी तक साइकिल चलाकर रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया-एजुकेट इंडिया का संदेश लेकर 3 मार्च को इंडिया गेट से साइकिल यात्रा शुरू कर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए 5 अप्रैल को इंडिया गेट पहुंचकर समाप्त की थी। महेश ने बताया कि 2021 में उन्होंने 12 राज्यों के 85 शहरों की 6 हजार किमी की यात्रा साइकिल से 34 दिनों में पूरी कर लौटे थे। उस समय वह 24 वर्ष के थे। उन्होंने 2021 में 6 दिसंबर से 14 जनवरी (2022) तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया था। इस सफर को तय करने में 40 दिन लगे थे। 3 मार्च 2021 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता का 34 दिन तक 6 हजार किमी का सफर तय किया था।



-

1500 किलोमीटर की लगा चुके हैं दौड़
महेश ने 2024 में इंडिया गेट दिल्ली से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 1500 किलोमीटर तक अंगदान जागरूकता के लिए दौड़ लगाई थी। यह दौड़ 19 मार्च को शुरू की गई थी जो 24 अप्रैल तक मुंबई में समाप्त हुई थी। इसमें महेश ने 1500 किलोमीटर दूरी तय करने में 37 दिन का समय लिया था। इसका मुख्य उद्देश्य के अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना था।


-

कहा-साइकिल चलाने से शरीर रहता है स्वस्थ



महेश ने बताया कि लोगों ने समय की बचत और सुविधा के लिए साइकिल चलाना कम कर दिया है। बाइक, कार को परिवहन का साधन बना लिया गया है। साइकिल के उपयोग और जरूरत के बारे में बच्चों और अन्य लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस की शुरूआत हुई है। साइकिल चलाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। तकनीक के विकास के साथ ही गाड़ियों का उपयोग बढ़ने लगा है, इससे लोगों की दिनचर्या पर गहरा असर पड़ा है। साइकिल चलाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed